- सावित्री बाई फुले के योगदान से समाज में हुई बड़ी बदलाव : दीपक गुप्ता
Barhi News : बरही ब्लॉक मैदान में ओबीसी कांग्रेस के द्वारा ओबीसी कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष कैप्टन अजय सिंह यादव व ओबीसी प्रदेश अध्यक्ष अभिलाष साहू के निर्देश पर जिला ओबीसी कांग्रेस के द्वारा सावित्रीबाई फुले की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम का नेतृत्व ओबीसी कांग्रेस जिला अध्यक्ष दीपक गुप्ता ने किया। मौके पर सामाजिक सुधार आंदोलनकारी, भारत की पहली महिला शिक्षक सावित्रीबाई फुले के चित्र पर फूल अर्पण कर उन्हें नमन किया गया।
मौके पर प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष अब्दुल मनान वारसी, जिला ओबीसी महासचिव सुनील साहू, वरिष्ठ कांग्रेस नेता जितेंद्र गिरी, कांग्रेस नेता मनोज रविदास आदि उपस्थित थे। कांग्रेस ओबीसी जिला अध्यक्ष दीपक गुप्ता ने बताया कि 3 जनवरी सामाजिक क्रांति की अग्रदूत सावित्रीबाई फुले को समर्पित है, इन्होंने भारतीय महिलाओं और दलित समाज के बीच शिक्षा का दीप जलाने का काम किया, जिसका परिणाम है महिलाएं वर्तमान में देश में विभिन्न क्षेत्र के प्रमुखता से देश के लिए सेवा दे रहे है। दौरान विधानसभा युवा सचिव फिरदौस खान, कोनरा कांग्रेस पंचायत अध्यक्ष रिजवान अंसारी, अब्दुल अंसारी, धनवार कांग्रेस अध्यक्ष सिकंदर कुमार, टिंकू कुमार साव, किशोर रजक, फिरोज निज़ामी, मुकेश पासवान, पंकज पासवान, अजय पासवान मौजूद थे।