- कोल्हुआकला, भण्डारो एवं डपोक पंचायत पहुँचा विधायक का आभार यात्रा
Barhi News : भाजपा विधायक मनोज कुमार यादव ने विजय यात्रा निकालकर जनता का लाभर जताया। इस दौरान विधायक की यात्रा कोल्हुआकला, भण्डारो और डपोक पंचायत के दर्जनों गाँव पहुँचा। कोल्हुआकलां पंचायत के तिलैया बस्ती पहुँचे यात्रा का पंचायत वासियों ने जोरदार स्वागत किया। विधायक ने कहा कि जनता द्वारा मिले आपार जनसमर्थन के लिए सदैव आपका ऋणी रहूँगा। कहा दुःख सुख के साथी हूँ, आपके बुलावे पर रहूँगा हाजिर। एक सवाल के जवाब में विधायक ने कहा कि राज्य सरकार ने जिन वादों से चुनाव में प्रचंड जीत हाशिल की है उसको पूरा करे।
सभी मंत्रियो को मेरी शुभकामनाएं है। मौके पर जीप उपाध्यक्ष किसुन यादव, भाजपा जिला उपाध्यक्ष किसुन यादव, भाजपा मंडल सह मुखिया संघ अध्यक्ष विजय यादव, कोल्हुवाकला मुखिया मंगलदेव यादव, पूर्व मुखिया टेकलाल यादव, समिति सदस्य प्रतिनिधि मनीलाल यादव, समाजसेवी केदार यादव, डीलो पासवान, युवा नेता विश्वा यादव, रवि यादव, बिनोद यादव, रंजन यादव, मनोज यादव, दिलीप यादव, भण्डारो मुखिया सकलदेव यादव, मनीलाल राणा, हितेज राज, संजय यादव, पिन्टू ठाकुर, सचिन यादव, युवा नेता मुन्ना यादव एवं नीलेश पांडेय सहित सैकड़ों महिला एवं पुरुष मौजूद थे।