Barhi News : बरही धनबाद रोड स्थित सामंतों पेट्रोल पंप के नजदीक मवेशी के चपेट में आने से ऑटो सवार पांच लोग घायल हो गए। घायलों में दुलमहा पंचायत के तेलोडीह निवासी कसिया देवी उम्र करीब 45 वर्ष पति घमंडी यादव, मुनिया देवी उम्र 70 वर्ष पति हरेंद्र यादव, कपिल कुमार उम्र 4 वर्ष पिता लक्ष्मण यादव, कबिलास देवी उम्र 65 वर्ष पति ईश्वर प्रसाद एवं रेणु देवी उम्र 45 वर्ष पति कारू भुइयां शामिल है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सभी व्यक्ति ऑटो से अपना घर वापस लौट रहे थे। इसी क्रम में ऑटो मवेशी से टकरा गया उसके बाद ऑटो अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे खड़ी पोकलेन मशीन से जा टकराई। जिसमें सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों के मदद से सभी घायलों को बरही अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां अनुमंडलीय अस्पताल के डीएस डॉ प्रकाश ज्ञानी के निगरानी में सभी घायलों का प्राथमिक उपचार किया गया। जिसके बाद सभी घायलों को बेहतर उपचार के लिए सदर अस्पताल हजारीबाग रेफर कर दिया गया।