- रसोईया संघ की मांग जायज, सदन में उठाऊंगा इनकी मांग : विधायक मनोज कुमार यादव
Barhi News : बरही नगर भवन के प्रांगण में बुधवार को झारखंड प्रदेश विद्यालय रसोइया, संयोजिका अध्यक्ष संघ बरही व पदमा प्रखंड इकाई की बैठक संपन्न हुई।बैठक की अध्यक्षता बरही प्रखंड अध्यक्ष पूनम राणा एवं संचालन सचिव किरण देवी ने की। इस बैठक में बतौर मुख्य अतिथि बरही विधायक मनोज कुमार यादव व संघ के जिला अध्यक्ष महेंद्र राम पासवान पहुंचे। जहां संघ के लोगों ने अपनी समस्याओं और मांगों से विधायक को अवगत कराया। विधायक मनोज कुमार यादव ने संबोधन दौरान कहा कि विद्यालय के रसोइया संयोजिका को सही मायने में काफी कम मानदेय मिलता है, इसके बाबजूद उन्हें हटाया जा रहा है। वहीं भरोषा दिया कि विद्यालय रसोइया, संयोजिका, अध्यक्ष संघ के मांगों को विधानसभा और संबंधित विभाग के पदाधिकारी के समक्ष रखेंगे।
जिला अध्यक्ष महेंद्र राम पासवान ने कहा कि रसोईया, संयोजिका के साथ विभाग खिलवाड़ कर रहा है। बहाना बनाकर रसोईया संयोजिका को हटाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जिले में हटाए गए रसोईया व संयोजिका को पुनः अभिलंब वापस लिया जाए, नहीं तो प्रखंड कार्यालय और प्रखंड संसाधन केंद्र के समक्ष धरना दिया जाएगा और मजबूरन व्यपाक स्तर पर आंदोलन करना पड़ेगा। अध्यक्ष पूनम राणा ने कहा कि सदस्य बनाते हुए संकुल कमेटी का गठन करना है, उसके बाद प्रखंड सम्मेलन करना है।वहीं हटाएं गए संयोजिका रसोईया को वापस लाने, बकाया मानदेय जल्द से जल्द देने, प्रत्येक माह मानदेय देने व रसोइया को न्यूनतम मानदेय लागू करने व जीवन बीमा ड्रेस कोड साल में दो बार सरकारी कर्मचारी घोषित कर पेंशन स्कीम में जोड़ कर पेंशन देने व संयोजिका को तीन साल में हटाना बंद कर स्थाई करते हुए मानदेय देने आदि का मांग संघ द्वारा रखा गया।
बैठक में डा. कृष्ण मोहन यादव, दिनेश साव, देवंती देवी, राजकुमारी देवी, रिंकी देवी, पुष्पा देवी, उजमा अजमेरी, मीणा देवी, चिंता देवी, मालती देवी, विश्वंती देवी, फुलवंती देवी, रेखा देवी, सीता देवी, कलिया देवी, गीता देवी, हुलसी देवी, सबिता देवी, कंचन देवी, अनीता देवी, चमेली देवी, कबूतरी देवी, सुकून देवी, मुनिया देवी आदि कफी संख्या में संघ के लोग शामिल हुए।