Saturday, April 11, 2026
HomeLatest NewsBarhi News : ब्रह्मा विद्या विहंगम योग ने किया साप्ताहिक सत्संग गोष्ठी...

Barhi News : ब्रह्मा विद्या विहंगम योग ने किया साप्ताहिक सत्संग गोष्ठी का आयोजन

Barhi News : ब्रह्मा विद्या विहंगम योग द्वारा समुंदरी देवी के निवास स्थान पर साप्ताहिक सत्संग गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अनुमंडल सत्संग प्रभारी कृष्णा गुप्ता ने किया। कार्यक्रम में ॐ कार ध्वनि, स्वागत गान, मंगल गान, माल्यार्पण एवं उद्घोष सामूहिक रूप से किया गया। साथ ही ज्ञान गुदड़ी समुंदरी देवी, स्वर्वेद पाठ कृष्णा गुप्ता, भजन पूजा गुप्ता एवं प्रवचन उपेंद्र पांडेय ने किया।

इस दौरान अनुमंडल सत्संग प्रभारी कृष्णा गुप्ता ने मौके पर मौजूद सभी गुरु भाई एवं बहनों को विस्तार पूर्वक ब्रह्मा विद्या विहंगम योग के विशेषता को बताया। मौके पर पूजा केशरी, मिट्कु साव, कैलाश प्रसाद केशरी एवं ज्ञान केशरी मुख्य रूप से मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular