Thursday, February 12, 2026
HomeLatest NewsBarhi News : बाइक ने बोलेरो को मारी टक्कर, दो युवक घायल,...

Barhi News : बाइक ने बोलेरो को मारी टक्कर, दो युवक घायल, रेफर

Barhi News : बरही थाना क्षेत्र अंतर्गत नईटांड़ के समीप एक बाइक बोलेरो से टकरा गई। जिसमें सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान मोनू कुमार उम्र करीब 20 वर्ष पिता दिनेश प्रसाद एवं इशू कुमार उम्र करीब 20 वर्ष पिता लालजी महतो ग्राम अकोना थाना राजगीर निवासी के रूप में हुई है।

स्थानीय लोगों के मदद से दोनों घायलों को बरही अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल हजारीबाग रेफर कर दिया गया।

RELATED ARTICLES

Most Popular