Monday, March 10, 2025
HomeLatest NewsBarhi News: मध्य विद्यालय बेंदगी में 122 छात्र - छात्राओं के बीच...

Barhi News: मध्य विद्यालय बेंदगी में 122 छात्र – छात्राओं के बीच साइकिल का किया गया वितरण

Barhi News: बरही प्रखंड अंतर्गत रसोइया धमना पंचायत के मध्य विद्यालय बेंदगी में सोमवार को कुल 122 छात्र – छात्राओं के बीच साइकिल का वितरण किया गया। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि जिप प्रतिनिधि गुरुदेव गुप्ता, पंसस मो तैयब, पंसस प्रतिनिधि झमन यादव एवं विहिप प्रखंड अध्यक्ष नंदकिशोर कुमार एवं विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष दिनेश साव शामिल हुए।

बता दें कि 2023 – 24 सत्र के 27 एवं 2024 – 25 के 95 बच्चों को साइकिल वितरण किया गया। इस दौरान छात्रों को संबोधित करते हुए जिप प्रतिनिधि गुरुदेव गुप्ता ने कहा कि साइकिल मिलने से सुदूरवर्ती गांव से विद्यालय आने वाले छात्रों को सुलभ होगा। सभी बच्चे मन लगाकर पढ़ाई करे। साइकिल वितरण से बच्चे उत्साहित होंगे तथा शिक्षण कार्य में सुधार होगा। मौके पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक मो रिजवान अहमद, राणा निकहत, ऊषा राम, संध्या कुमारी, रेखा कुमारी, सरिता कुमारी, नुसरत बानो एवं मुन्ना कुमार यादव समेत विद्यालय के सैकड़ों छात्र एवं छात्राएं मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular