Monday, June 2, 2025
HomeLatest NewsBarhi News: श्रीदस इंटरनेशनल स्कूल में वार्षिक खेल महोत्सव जोरों पर

Barhi News: श्रीदस इंटरनेशनल स्कूल में वार्षिक खेल महोत्सव जोरों पर

  • चौथा दिन छात्रों ने इंडोर और आउटडोर खेलों में दिखाया दमखम

Barhi News: देवचंदा मोड़ स्थित श्रीदस इंटरनेशनल स्कूल में चल रहे छह दिवसीय वार्षिक खेल महोत्सव का चौथा दिन छात्रों के खेल कौशल और जोश से सराबोर रहा। इस आयोजन में स्कूल की चार हाउस टीमें रेड फ्लैशेस, गोल्डन बुलेट्स, ब्लू जेट्स, और ग्रीन एरोस खिताब जीतने के लिए पूरे जोश और मेहनत से प्रतिस्पर्धा कर रही हैं।इंडोर और आउटडोर खेलों में छात्रों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

कबड्डी, वॉलीबॉल, शतरंज, कैरमबोर्ड और खो-खो जैसे खेलों में छात्रों ने शानदार खेल भावना का परिचय दिया। हर हाउस टीम के खिलाड़ी अपने प्रदर्शन से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर रहे हैं। छात्रों ने न केवल अपनी टीम के लिए बल्कि व्यक्तिगत रूप से भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य रोहित सिंह ने बताया, खेल महोत्सव का मुख्य उद्देश्य छात्रों में टीम वर्क, दृढ़ निश्चय और खेल भावना को प्रोत्साहित करना है। इस आयोजन से छात्रों के शारीरिक और मानसिक विकास को बल मिलता है। उन्होंने छात्रों की मेहनत और समर्पण की सराहना की।उप-प्राचार्य राकेश कुमार ने कहा कि इस महोत्सव से छात्रों में प्रतिस्पर्धा के साथ-साथ मित्रता का भाव विकसित होता है। हर प्रतिभागी का प्रदर्शन सराहनीय है।

खेल न केवल शारीरिक फिटनेस को बढ़ावा देता है बल्कि छात्रों को जीवन में अनुशासन और संयम सिखाता है। खेल महोत्सव के शेष दो दिनों में रोमांच अपने चरम पर पहुंचने की उम्मीद है। विभिन्न खेलों के फाइनल मुकाबले और पुरस्कार वितरण समारोह को लेकर छात्रों और अभिभावकों में उत्साह बना हुआ है। विद्यालय में चल रहे इस महोत्सव ने छात्रों और दर्शकों को खेल भावना, जोश और उमंग से भर दिया है। चारों हाउस टीमों के बीच हो रही कड़ी प्रतिस्पर्धा ने इस आयोजन को और भी रोमांचक बना दिया है। सभी की निगाहें अब फाइनल मुकाबलों पर टिकी हैं, जहां सर्वश्रेष्ठ टीम को खिताब से नवाजा जाएगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular