Barhi News: बरही पूर्वी क्षेत्र के पूर्व जिप प्रतिनिधि मो कयूम ने कहा कि प्रखंड के विभिन्न गांवों में पिछले कई दिनों से तापमान में काफी गिरावट आई है। तापमान की कमी के कारण ठंड बढ़ा हुआ है। लोगों का हाथ पांव ठिठुर रहा है। हालत यह है कि आमलोगों का जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। सूर्य भी लुका छिपी का खेल, खेल रहे है। सुबह में कोहरे के आगोश में लोगों का समय बीत रहा है। इस ठंड से समाज के हर तबके के लोग परेशान हो रहे है। लेकिन बरही प्रशासन की और से अभी तक कहीं भी अलाव की व्यवस्था नहीं की गई है। जिससे सरकारी व्यवस्था पर लोगों को असंतोष व्याप्त है। गरीब तबके के लोग सड़क के किनारे पड़े प्लास्टिक व कागज जलाकर ठंड को दूर कर रहे है। सबसे ज्यादा परेशानी तो रिक्शा वा ठेला चलाने वाले लोगों को हो रही है। ठंड से थोड़ा राहत मिलती है तो अपनी दिनचर्या में जुट जाते है और नहीं तो पूरा दिन ऐसे ही गुजार रहे है। जिसको लेकर उन्होंने बरही प्रशासन से प्रखंड के विभिन्न सार्वजनिक चौक चौराहों पर अलाव की व्यवस्था कराने की मांग की है।
Barhi News- बढ़ती ठंड को देखते हुए अलाव की व्यवस्था करे प्रशासन : मो कयूम
By Live Palamu
138
RELATED ARTICLES
