Wednesday, March 11, 2026
HomeLatest Newsबरही : कांग्रेस नेताओं ने संविधान रक्षक अभियान का आवाज़ गांवों तक...

बरही : कांग्रेस नेताओं ने संविधान रक्षक अभियान का आवाज़ गांवों तक पहुंचाने का लिया संकल्प

  • लोकतंत्र और संविधान बचाने के लिए कांग्रेस हमेशा समर्पित : दीपक गुप्ता

बरही : कांग्रेसियों ने संविधान दिवस के अवसर पर प्रखंड अध्यक्ष अब्दुल मनान वारसी के अगुवाई में बाराटांड़ स्थित संविधान निर्माता बाबा आंबेडकर साहब की प्रतिमा पर पुष्प-अर्पण कर कांग्रेस नेता ने 75वीं वर्षगांठ के पावन अवसर पर संविधान दिवस मनाया। इस दौरान ओबीसी कांग्रेस जिला अध्यक्ष दीपक गुप्ता ने कहा कि संविधान आसानी से नहीं बनी है, संविधान बहुत ही अध्ययन के बाद बना है जिसको आज भाजपा खत्म करना चाहती है कांग्रेस हमेशा संविधान और लोकतंत्र की रक्षा करती रही हैं। संविधान रक्षक के तौर कांग्रेस देशभर में कई कार्यक्रम कर रहा हैं संविधान और लोकतंत्र महत्ता को देश के गांवों के एक एक लोगों तक पहुंचाने की संकल्प ले रहें हैं। संविधान भारत के हरेक लोगों को समानता का अधिकार देता हैं संविधान महिलाओं को अधिकार देता हैं।

मनान वारसी ने कहा कि 75वें संविधान दिवस के अवसर हम सभी एकत्र हुए हैं। आज के दिन हम बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर जी को याद करते हैं। संविधान को कार्यरूप देने में उनकी बहुत बड़ी भूमिका रही। मौके पर कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष डॉ निजामुद्दीन, 20 सूत्री सदस्य तोखन रविदास, स्थानीय मुखिया छोटन ठाकुर, ओबीसी जिला महासचिव सुनील साहू, रिजवान अंसारी, छोटू भुइंया, सुधीर रजक, प्रकाश राम, अनील रविदास, अब्दुल अंसारी संजय, फिरोज निजामी, पंसस मो तैयब अंसारी, फिरोज़ निजामी, पंसस तैयब अंसारी, अनिल कुमार दास, छोटी भुईयां, प्रकाश दास, सुधीर रजक, गुड्डू रविदास, मनोज रविदास, दीपू रविदास, राजु रविदास, अजय रविदास एवं अब्दुल गनी ख़ान मुख्य रूप से मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular