अप्रैल में इतने दिन रहेंगे बैंक बंद, देखिए पूरी सूची…..
लाइव पलामू न्यूज: आज से नए वित्तीय वर्ष की शुरुआत हो रही है। इसी के साथ अप्रैल माह में बैंकों में कुल 15 छुट्टियां होंगी। गुडी पाड़वा,वैशाखी, अंबेडकर जयंती जैसे कई त्योहारों के कारण बैंक बंद रहेंगे। आइए जानते हैं किस- किस दिन बैंकों की होगी छुट्टी, इन छुट्टियों में साप्ताहिक छुट्टियां भी शामिल हैं। इसके अलावे छुट्टियां अलग- अलग जगह पर अलग -अलग दिन होंगी। चलिए शुरुआत करते हैं। इस क्रम में 5 दिन 1 से 5 अप्रैल तक की लगातार छुट्टियां होंगी।
1 अप्रैल को – सलाना क्लोजिंग के कारण लगभग सभी राज्यों में बैंक बंद रहेंगे।
2 अप्रैल – गुड़ी पड़वा/उगाडी फेस्टिवल/नवरात्रि का पहला दिन/तेलुगू नववर्ष/सजिबू नोंगमपांबा (चैरोबा)- बेलापुर, बेंगलूरु, चेन्नई, हैदराबाद, इंफाल, जम्मू, मुंबई, नागपुर, पणजी और श्रीनगर में बैंक बंद।
3 अप्रैल – साप्ताहिक अवकाश(रविवार)
4 अप्रैल -सरहुल के कारण रांची में बैंक बंद रहेंगे।
5 अप्रैल- हैदराबाद में बंदी बाबू जगजीवन राम का जन्मदिन।
9 अप्रैल- महीने का दूसरा शनिवार
10 अप्रैल- साप्ताहिक अवकाश(रविवार)
14 अप्रैल-डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर जयंती/महावीर जयंती/बैशाखी/तमिल नववर्ष/चैरोबा, बिजू फेस्टिवल/बोहार बिहू- शिलांग और शिमला को छोड़ अन्य स्थानों में बैंक बंद।
15 अप्रैल-ड फ्राइडे/बंगाली नववर्ष/हिमाचल दिवस/विशू/बोहाग बिहू- जयपुर, जम्मू और श्रीनगर को छोड़ अन्य स्थानों में बैंक बंद।
16 अप्रैल- गुवाहाटी में बंद , बोहाग बिहू के अवसर पर।
17 अप्रैल- साप्ताहिक अवकाश(रविवार)
21 अप्रैल- अगरतला में बंद , गड़िया पूजा।
23 अप्रैल- महीने का चौथा शनिवार
24 अप्रैल- साप्ताहिक अवकाश(रविवार)
29 अप्रैल- जम्मू और श्रीनगर में बैंक बंद, शब ई कद्र/ जुमात उल विदा