बागेश्वर जिला शिक्षा व प्रशिक्षण संस्थान करेगा रिविजिटिंग गांधी कौसानी – बागेश्वर पदयात्रा का आयोजन
लाइव पलामू न्यूज/उत्तराखंड: आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत 21-23 मार्च तक “रिविजिटिंग गांधी कौसानी से बागेश्वर” तक की पदयात्रा महोत्सव मनाया जाएगा। यह कार्यक्रम जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान बागेश्वर, आयोजित करेगा। इस कार्यक्रम में स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि दी जाएगी और उनके परिजनों को सम्मानित किया जाएगा। बता दें कि अनासक्ति आश्रम गांधी जी द्वारा स्थापित किया गया था।
उन्हें कौसानी की शांत वादियां इतनी पसंद थी कि उन्होंने इसे भारत का स्विट्जरलैंड की संज्ञा दी थी। स्वतंत्रता के 75 वें वर्षगांठ पर देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। ऐसे में देश आजादी के लिए वीरों की शहादत को याद कर उन्हें श्रद्धांजलि दे रहा है। इसी क्रम में बागेश्वर जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान 21-23 मार्च को रिविजिटिंग गांधी कौसानी से बागेश्वर पदयात्रा कार्यक्रम का आयोजन करेगा।