एश्ले बार्टी ने कहा टेनिस जगत को अलविदा,25 साल की उम्र में किया टेनिस से सन्यास लेने का ऐलान
लाइव पलामू न्यूज: दुनिया की नंबर वन महिला टेनिस खिलाड़ी एश्ले बार्टी ने टेनिस जगत को अलविदा कह दिया है। 25 साल की एश्ले बार्टी के इस फैसले ने हर किसी को चौंका दिया है।इसकी जानकारी एश्ले बार्टी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर दी है। भावुक बार्टी वीडियो में पूर्व युगल साथी केसी डेलाक्वा से कहा, आज मैं टेनिस से रिटायरमेंट की घोषणा कर रही हू्ं। वास्तव में यह पहली बार है, जब मैं खुले तौर पर इतना कुछ कह पा रही हूं।

यह कहने में बेहद मुश्किल रहा, लेकिन मैं बहुत खुश हूं। मैं इसके लिए तैयार भी हूं। मेरे पास फिजिकली तौर पर, इमोशनली और मुश्किल चुनौतियों से लड़ने के लिए आगे चलने की हिम्मत है। बता दें कि बार्टी ने करियर में तीन ग्रैंड स्लैम खिताब जीते हैं। उन्होंने सबसे पहले 2019 में रोलां गैरो (फ्रेंच ओपन) खिताब जीता था। इसके बाद 2021 में विम्बलडन चैम्पियन बनीं। तीसरा ग्रैंड स्लैम इसी साल ऑस्ट्रेलियन ओपन जीता था।

गौरतलब है, बार्टी ने अपने टेनिस करियर में कुल 15 टाइटल अपने नाम किये। इनमें तीन ग्रैंडस्लैम टाइटल भी शामिल हैं। उन्होंने साल 2019 में फ्रेंच ओपन, 2021 में ऑस्ट्रेलियन ओपन और इस साल ऑस्ट्रेलियन ओपन का टाइटल जीता था। वह कुल 121 हफ्तों तक महिला टेनिस रैंकिंग में टॉप पर रही हैं। वहीं टेनिस से संन्यास लेने के एश्ले बार्टी के फैसले के बाद टेनिस जगत ने उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनायें दी है।