लहलहे में लगातार हो रहे दुर्घटनाओं से गुस्साए ग्रामीणों ने दी आंदोलन की चेतावनी
लाइव पलामू न्यूज/ मेदिनीनगर: रांची-मेदिनीनगर मुख्यमार्ग पर लहलहे के पास गड्ढों से प्रतिदिन हो रही दुर्घटना से परेशान ग्रामीणों ने एकत्रित होकर आंदोलन की चेतावनी दी है। इस मौके पर इंटक के प्रदेश सचिव विवेका त्रिपाठी ने कहा कि लहलहे को छोड़कर बाकी सभी जगह सड़क की मरम्मती कर दी गई हैं। सिर्फ यहीं तीन सौ मीटर जो सबसे व्यस्तम है इसे ही छोड़ दिया गया है।
इससे आम राहगीरों और ग्रामीणों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा हैं। ग्रामीण विष्णु तिवारी ने कहा कि ये ठेकेदार की मनमानी है या एन.एच की गलती कहे कि सिर्फ इसी जगह के साथ सौतेला रवैया अपनाया गया हैं। व्यवसायी अशोक तिवारी ने कहा कि हम धूल सहित दुर्घटना से हम सभी काफी त्रस्त हैं। प्रवीण तिवारी ने कहा कि जेई मनोज पांडे को कई बार सूचना दी गई परन्तु इस पर कोई कारवाई नहीं की गई।

मौके पर ग्रामीण ब्रजेश तिवारी, रिंकू चौधरी, प्रदीप विश्वकर्मा, आशीष तिवारी, दिनेश पासवान, मृत्युंजय तिवारी, मकसूद अंसारी, अजय ठाकुर, शिव बरई, दामोदर तिवारी, अजित तिवारी, दिलीप तिवारी, छोटू तिवारी, अमलेश पांडे, मुनिल राम सहित काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थें।