3 बच्चों की मां को लेकर भागा अधेड़, पति ने दर्ज कराया थाने में मामला तो आरोपी के बेटों ने की फरार महिला के पति की हत्या का कोशिश
लाइव पलामू न्यूज/मेदिनीनगर: पाटन थाना के पाल्हे गांव में रविवार को एक हैरान करने वाली घटना सामने आई। दरअसल गांव के एक युवक को फांसी पर लटका कर मारने का प्रयास गांव के ही कुछ और लोगों द्वारा किया गया। युवक की बेटी द्वारा शोर मचाने पर ग्रामीणों ने युवक को फंदे पर से उतार कर अस्पताल ले जाया गया। जहां अब युवक की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
प्राप्त सूचना अनुसार मुकेश कुमार मेहता नामक युवक को गांव के ही रवि पासवान और शशि पासवान ने जान से मारने का प्रयास किया। मुकेश की बेटी निशा ने अपने पिता को फांसी पर लटका देखा तो शोर मचाया तब लोगों ने आकर मुकेश को फंदे पर से उतारा और इलाज के लिए अस्पताल ले गएं।मुकेश की बेटी निशा के अनुसार सुबह दो लोग उसके पिता से मिलने आए थें। वह बाहर अपने भाई को देखने निकली, जैसे ही अंदर गयी तो देखती है पिता फंदे से झूल रहे हैं। वहीं मुकेश ने बताया कि चंद्रदेव पासवान के पुत्र शशि व रवि ने उसे फांसी के फंदे पर लटकाया था।
क्या है पूरा मामला
प्राप्त जानकारी के अनुसार मुकेश कुमार की पत्नी के साथ चंद्रदेव पासवान का प्रेम चल रहा था। बीते एक सप्ताह पहले चंद्रदेव मुकेश की पत्नी को लेकर फरार हो गया था। फरार महिला अपने छोटे-छोटे बच्चों को छोड़कर अधेड़ उम्र के प्रेमी के साथ चली गई थी। इसके बाद दोनों परिवारों के बीच विवाद बढ़ गया था। जिसके बाद महिला को भगा ले जाने के मामले में कुछ दिन पहले ही मेदिनीनगर के महिला थाने में मुकेश कुमार की ओर से मामला दर्ज कराया गया था। बताया जाता है कि मामला दर्ज होने के बाद पुलिस की कार्रवाई तेज होने से चंद्रदेव पासवान के परिजन गुस्से में थे इसी वजह से इस वारदात को अंजाम दिया गया। हालांकि सच्चाई क्या है यह पुलिसिया जांच के बाद ही पता चल पाएगा।