रांची बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष बने अजय साह
लाइव पलामू न्यूज/रांची: बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष पद पर आज नियुक्ति की गई । अजय कुमार साह रांची के नए सीडब्ल्यूसी बनाए गए हैं।इस संबंध में महिला बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग की ओर से अधिसूचना जारी कर दी गई है। बता दें रांची सहित 10 जिलों में बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष पद खाली थें। जिसमें से 9 जिलों गढ़वा, गोड्डा, जामताड़ा, खूंटी, रामगढ़, दुमका, सरायकेला, ईस्ट सिंहभूम, वेस्ट सिंहभूम में जनवरी माह में ही अध्यक्ष की नियुक्ति की गई है।
सीडब्ल्यूसी के अध्यक्ष के अलावा 13 जिलों में सदस्य पदों पर भी नियुक्ति की गई है। बताते चलें कि प्रत्येक जिले में एक अध्यक्ष के अलावा चार सदस्य भी होते हैं। कई जिलों में एक – दो सदस्यों से ही कार्य चल रहा था। अब सभी कि नियुक्ति से कार्य प्रगति पर रहेगा। इस संबंध में अपर सचिव जयश्री टोप्पो ने बताया कि प्रत्येक सीडब्ल्यूसी का कार्यकाल तीन साल का होगा। अध्यक्ष व सदस्य की नियुक्ति समिति के कार्यकाल समाप्ति के साथ ही समाप्त हो जाएगा।