आम आदमी पार्टी ने किया सुआ में किया होली मिलन समारोह का आयोजन
लाइव पलामू न्यूज(मेदिनीनगर): आज आम आदमी ने पार्टी सदर प्रखंड के सूआ ग्राम में द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन किया। इस दौरान आम आदमी पार्टी के सभी कार्यकर्ता व पदाधिकारियों ने मिलजुल कर एक दूसरे को रंग,अबीर ,गुलाल लगाया और होली की बधाई दी। होली मिलन समारोह में कई लोगों ने आम आदमी पार्टी की सदस्यता भी ग्रहण की।
सदस्यता ग्रहण करने वालों में सुनीता देवी विकास चंद्रपाल अशोक यादव छोटू यादव अबु तालिब का नाम शामिल है। मौके पर कौशल किशोर बच्चन ने टोपी व पट्टा देकर पार्टी में सभी को पार्टी में शामिल कराया। मौके पर कौशल किशोर बच्चन ने कहा कि होली रंगों का त्यौहार है पुरानी द्वेष भावनाओं को मिटा कर आपसी भाईचारे को कायम रखें। अभय सिंह चेरों ने कहा कि होली के अवसर पर लोग शांतिपूर्वक होली मनाए यह रंगों का त्योहार आपके जीवन में खुशहाली लाए।

इस कार्यक्रम में प्रमंडल प्रभारी किशोर सिन्हा सह प्रभारी शीतल सिंह चेरो सुधीर कुमार मीडिया प्रदेश सह संयोजक सूर्य प्रकाश उपाध्यक्ष ओम प्रकाश गुप्ता ललन चौधरी छतरपुर विधानसभा प्रभारी अशोक कुमार संजय राम रामानंद तिवारी रौशन टाइगर समेत दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।