केसीसी वितरण समारोह में कुल इतने हजार किसानों को दिया गया केसीसी का लाभ
लाइव पलामू न्यूज/लातेहार: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने लातेहार में बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि सभी अनुबंधकर्मियों को नियमित करने पर सरकार ने योजना तैयार कर ली है। उन्होंने कहा कि राज्य के अधिकत्तर अनुबंधकर्मियों को जब मन चाहे जहां मन चाहे वहां ट्रांसफर – पोस्टिंग कर देते हैं। लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। बता दें कि सीएम हेमंत सोरेन लातेहार के खेल मैदान में बिरसा किसान सम्मान समारोह में भाग लेने पहुंचे थे। जिसमें करीब 40 मिनट के संबोधन में सीएम ने कई बिंदुओं पर बात रखीं। पीएम ने अनुबंध कर्मियों को नियमित करने के अलावा सबसे बड़ी बात कही कि झारखंड के अधिकारी गड़बड़ हैं उन्हें स्थानीय भाषा जानने की आवश्यकता है। अग्निपथ योजना पर टिप्पणी करते हुए सीएम ने कहा कि अग्निवीर के माध्यम से देश को आग में झोंकने की योजना तैयार की गई है।

उन्होंने कहा कि झारखंड के किसानों को सरकार सम्मान दे रही है। वहीं मंत्री बादल पत्रलेख ने कहा कि कार्यक्रम का आयोजन किसानों को सम्मान देने के लिए किया गया है। उन्होंने कहा कि किसानों से किए हुए वादे को पूरा करेंगे। 10 लाख बिरसा किसानों को सम्मान दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अभी तक चार लाख किसानों के ऋण माफ किया गया है। अब प्रत्येक वर्ष 23 जून को बिरसा कृषि सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। राज्य में 58 लाख किसान है। जल्द ही बिरसा किसान सम्मान कार्ड जारी होगा। जिसमें किसानों का सम्पूर्ण डाटा होगा। उन्होंने कहा कि नेतरहाट में चाय बगान लगाया जाएगा। इसकी संभावना तलाशी जा रही है। मौके पर मंत्री जोबा मांझी ने अधिकारियों से अपील किया कि योग्य लाभुकों तक लाभ पहुंचाया जाए।



उन्होंने किसानों से भी अपील किया कि ऋण लें लेकिन उसे समय पर चुकता भी करें। कृषि को आगे बढ़ाएं। बिरसा कृषि सम्मान समारोह में पलामू प्रमंडल के 52043 किसानों के बीच 336 करोड़ रुपये का केसीसी वितरण किया गया। लातेहार में 23204, पलामू में 18500 जबकि गढ़वा में 10339 किसानों के बीच केसीसी वितरित किया गया। इस दौरान विधायक बैजनाथ राम, रामचन्द्र सिंह, सीएम के प्रधान सचिव विनय कुमार चौबे, कृषि सचिव अबु बकर सिद्दकी, कमिश्नर जटाशंकर चौधरी, डीआईजी राजकुमार लकड़ा, पलामू, गढ़वा और लातेहार के डीसी मौजूद थें।