Monday, June 9, 2025
HomeLifestyleदहेज मुक्त विवाह: समाज के समृद्धि की ओर कदम - कुंज बिहारी...

दहेज मुक्त विवाह: समाज के समृद्धि की ओर कदम – कुंज बिहारी साहू

बड़कागांव : राष्ट्रीय तेली साहू महासंगठन के प्रदेश मंत्री कुंज बिहारी साहू एवं हजारीबाग जिला उपाध्यक्ष अशोक साहू ने चंद्रिका कुमार गुप्ता एलआईसी एजेंट के सुपुत्री काजल कुमारी के वैवाहिक समारोह में शामिल हुए और बधू को आशीर्वाद दिया। इसी बीच प्रदेश मंत्री कुंज बिहारी साहू ने कहा कि समाज में दहेज मुक्त विवाह करने की आवश्यकता है जिससे समाज के उच्च नीच ,भेद भाव , गरीब अमीर सब को समान अधिकार मिले तथा सामाजिक संगठन बनाने की जरूरत है।

वहीं जिला उपाध्यक्ष अशोक साहू ने कहा कि समाज में दहेज प्रथा बहुत बड़ी कोढ़ है इसे समाप्त करने की आवश्यकता है ।जिससे अनावश्यक बेटी के पिता को बोझ ना पड़े। बेटी घर की लक्ष्मी के रुप होती है इसे आपस में समाज को सहयोग करके विदा करना चाहिए। मौके पर राष्ट्रीय तेली साहू महासंगठन के प्रदेश मंत्री कुंज बिहारी साहू जिला उपाध्यक्ष अशोक साहू मुखिया गणेश साहू, कैलाश साहू,सनी कुमार गुप्ता, नेतलाल साहू, गणेश प्रसाद गुप्ता, पुष्पा देवी, देवानंद साव, मतिमा देवी, ढलन साहू, निर्मल साहू, लाल मोहन साहू,मनोज साहू एवं अन्य लोग उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular