- बरही में विकास की लंबी लकीर खिचूंगा : मनोज यादव
Barhi News : बरही विधायक मनोज कुमार यादव ने सोमवार को कोल्हुआ, मलकोको व विजैया पंचायत में करीब 1.50 करोड़ रुपये की योजनाओं का शिलान्यास पंचायत प्रतिनिधियों के साथ किया। इसमें जल संसाधन विभाग से करगइयो में तालाब जीणोद्धार ( 22 लाख ), हलमता विजैया नाला पर चेक डैम निर्माण ( 40 लाख ) ग्राम पडरिया मलकोको नाला पर चेकडेम डैम निर्माण ( 40 ), उपस्वाथ्य केन्द्र गुड़ियों ( 55 लाख ) के योजनाएं शामिल हैं। इस दौरान विधायक ने कहा कि तालाब जीर्णोद्धार से आसपास के किसानों को सिंचाई में सुविधा मिलेगा। कहा बरही विधानसभा में विकास की लंबी लकीर खिचूंगा।
मंच का संचालन केदार यादव व पडरिया में मुकेश कुमार ने किया। मौके पर जिला जिप उपाध्यक्ष किशुन यादव, भाजपा जिला उपाध्यक्ष रमेश ठाकुर, कोल्हुआकला मुखिया मंगलदेव यादव, पंसस प्रभु यादव, पूर्व मुखिया टेकलाल यादव, मलकोको मुखिया विजय यादव, विजैया मुखिया प्रतिनिधि अर्जुन रविदास, पूर्व पंसस कांति देवी, भाजपा नेता डिलो पासवान, रवि यादव, अशोक दास, मूलचंद यादव, मनोज यादव, राजेश यादव, प्रकाश यादव, सुधीर यादव, दिलीप यादव, मनोज राणा, मनीलाल राणा, जागेश्वर यादव, रामदेव यादव, मुकेश कुमार, सहित अन्य लोग मौजूद थे।