TatiJhariya News: सम्पूर्ण राष्ट्र देश का गणतंत्र दिवस मना रहा था। इसके उपलक्ष्य में राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत कई सांस्कृतिक कार्यक्रम क्षेत्र के विभिन्न स्थानों में किए जा रहे थे।इसी बीच टाटीझरिया प्रखंड सह अंचल कार्यालय में भी झंडोत्तोलन का कार्यक्रम हुआ। झंडोत्तोलन में क्षेत्र के गणमान्य लोग,जनप्रतिनिधि और अधिकारी भी उपस्थित थे। झंडा ,प्रमुख संतोष मंडल द्वारा फहराया गया। सबों ने राष्ट्रीय झंडे को श्रद्धापूर्वक सलामी दिया ,लेकिन ये क्या झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय के वार्डेन जोलेन कुजूर झंडे को सलामी तक देना उचित नहीं समझी। वहीं अंचलाधिकारी नीलू टुडू भी जे एस एल पी एस कार्यालय में झंडे को सलामी नहीं दी।
कार्यक्रम के बाद लोगों ने कानाफुंसी शुरू कर दिया। कुछ लोगों ने कहा कि अधिकारी है ,इसलिए सब क्षम्य है,ऐसा कोई आम जनता करती तो शायद यही वैसे लोग पर कार्रवाई करती। इनके इस कृत्य का फोटो सोसल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है।जिसमें कई लोगों ने अपनी राय दिया है। पंकज साव ने कहा है ,एक्सन लिया जाए। मो अरबाज ने कहा कि अगर ये मुसलमान होती तो कई महानुभाव अभी तक इनको पाकिस्तानी घोषित कर चुके होते। मुकेश मंडल ने कहा है कानून केवल आम जनता के लिए है।रामलाल टुडू ने कहा है देश के झंडे का अपमान किया है,दंड तो मिलना ही चाहिए। इस प्रकार अनेक कमेंट किए जा रहें हैं।सबों की यही मांग है कि इस अधिकारी पर ठोस कार्रवाई होनी ही चाहिए। इधर कुछ लोग इनके रवैए से असंतुष्ट भी हैं।