- देश चलता है संविधान से अहंकार से नहीं जनता देगी जवाब : शैलेन्द्र कुमार यादव
Hazaribagh News: जय बापू जय भीम जय संविधान अभियान मार्च का शुभारंभ हजारीबाग महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मनोज नारायण भगत के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यालय मैदान से जय बापू, जय भीम, जय संविधान मार्च गुरु गोविंद सिंह रोड, अन्नदा चौक, कचहरी चौक, पुराना समाहरणालय चौक होते हुए डिस्ट्रिक्ट बोर्ड चौक स्थित डॉ भीमराव अंबेडकर के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर समाप्त हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता महानगर कांग्रेस के अध्यक्ष मनोज नारायण भगत संचालन महानगर उपाध्यक्ष कृष्णा किशोर प्रसाद धन्यवाद ज्ञापन महानगर उपाध्यक्ष परवेज अहमद और महानगर उपाध्यक्ष गुड्डू सिंह ने किया।
इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शैलेन्द्र कुमार यादव और विशिष्ट अतिथि मनोज सहाय, पूर्व मंत्री जय प्रकाश भाई पटेल, भीम कुमार, दिगम्बर प्रसाद मेहता प्रदेश महासचिव बिनोद कुशवाहा प्रदेश प्रवक्ता ईश्वर आनंद, बिनोद सिंह, रेणु कुमारी रहे। इस अभियान मार्च को संबोधित करते हुए महानगर अध्यक्ष मनोज नारायण भगत ने कहा आज देश की हालत के जिम्मेदार भाजपा और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं वह देश को जो दिशा की ओर ले जाना चाहते हैं वह दिशा संविधान से हटकर है भाजपा के द्वारा लगातार संविधान पर हमला किया जा रहा है और हम सभी को हक और अधिकार जो संविधान के द्वारा प्राप्त हुआ है और इस संविधान में जो हक और अधिकार देने का कार्य डॉ भीमराव अंबेडकर के प्रयास से हुआ इनके प्रयास को खत्म करने के लिए देश के गृह मंत्री अमित शाह डॉ अंबेडकर का अपमान करने से नहीं चुके हैं पूरे देश नहीं विदेश में भी भारत के गृह मंत्री का किरकिरी होने के बाद भी उसके बचाव में खुद प्रधानमंत्री लगे हुए हैं आज इस अभियान मार्च के द्वारा देश के गृह मंत्री को संविधान निमार्ता डॉ भीमराव अंबेडकर का अपमान इन्होंने भरी संसद में किया है उस अपमान का बदला पूरे देशवासी जरूर लेंगे।
लोगों को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि जिला अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार यादव ने कहा कि देश डॉ भीमराव अंबेडकर द्वारा निर्मित संविधान से चल सकता है और देश में संविधान और डॉ भीमराव अंबेडकर का अपमान कभी भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा इस अवसर पर पूर्व मंत्री जयप्रकाश भाई पटेल ने कहा की भाजपा ने संविधान निर्माता डॉक्टर बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर को अपमानित करने का काम किया है जब से मोदी सरकार देश में आई है तब से संविधान खतरे में नजर आ रहा है झारखंड की जनता ने उसे सबक सिखाने का काम किया है देश के अन्य राज्यों की जनता भी उन्हें सबक सिखाने का काम करेगी। देश के गृह मंत्री अमित शाह ने बाबा साहब को अपमानित करने का काम किया है बाबा साहेब अंबेडकर ने देश को महान संविधान देने का काम किया है 2014 से पूर्व सभी पार्टियों ने संविधान और बाबा साहब को सम्मान देने का काम किया लेकिन मोदी सरकार के आने के बाद सही भाजपा नेताओं द्वारा लगातार संविधान और महापुरुषों का अपमान करने का काम किया है जनता आने वाले सभी चुनाव में सबक सिखाने का काम करेगी।
मार्च को संबोधित करते हुए इस कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि प्रदेश कांग्रेस के द्वारा नियुक्त जिला प्रभारी मनोज सहाय ने कहा की भाजपा ने संविधान निर्माता डॉक्टर बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर को अपमानित करने का काम किया है जब से मोदी सरकार देश में आई है तब से संविधान खतरे में नजर आ रहा है झारखंड की जनता ने उसे सबक सिखाने का काम किया है देश के अन्य राज्यों की जनता भी उन्हें सबक सिखाने का काम करेगी। इस अवसर पर जिला से प्रभारी नियुक्त दिगम्बर मेहता ने कहा की देश के गृह मंत्री अमित शाह ने बाबा साहब को अपमानित करने का काम किया है बाबा साहेब अंबेडकर ने देश को महान संविधान देने का काम किया है 2014 से पूर्व सभी पार्टियों ने संविधान और बाबा साहब को सम्मान देने का काम किया लेकिन मोदी सरकार के आने के बाद सही भाजपा नेताओं द्वारा लगातार संविधान और महापुरुषों का अपमान करने का काम किया है जनता आने वाले सभी चुनाव में सबक सिखाने का काम करेगी। इस अवसर पर मुख्य रूप से प्रदेश प्रवक्ता ईश्वर आनंद ने कहा की तिरंगे से ज्यादा जिन्हें अपने पार्टी का झंडा प्यारा था वो अंग्रेजों की मुखबिरी की इनका इतिहास पुराना है। बाबा साहब के संविधान को बदलने का जिनका अरमान पुराना था। गांधी का हत्यारा जिनकी आंखों का तारा है। वह आज हमें बांट रहे हैं सर्टिफिकेट गद्दारी का।
इस अवसर पर मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष सह प्रवक्ता निसार खान मनीषा टोप्पो, संजय तिवारी, मिथिलेश दुबे युवा अध्यक्ष प्रकाश यादव महिला अध्यक्ष बेबी देवी, ओबीसी अध्यक्ष दीपक गुप्ता, राजू चौरसिया, कृष्णदेव प्रसाद सिंह, रजी अहमद, डॉ भैया असीम, गुलाम शाबिर उर्फ बब्लू, रघु जायसवाल, सुनिल सिंह राठौर, सुनिल अग्रवाल, नरेश गुप्ता, दिलदार अंसारी, बाबर अंसारी, चन्द्रशेखर आजाद, अर्जुन नायक, बब्लू सिंह, रिकूं कुमार, सदरूल होदा, सीताराम यादव, दिलीप कुमार रवि, विजय कुमार सिंह, निसार अहमद भोला, कौशल कुमार सिंह, शिव नंदन साहू, देव नारायण सिंह, जितेन्द्र जायसवाल, गणेश रजक, बाबू खान, अजित सिंह अशोक कुमार राम चन्द्र राम, अजित कुमार, सत्यनारायण प्रसाद, रत्नेश कुमार सिंह, कमरूउद्दीन, अनिल कुमार भुईयां, बहादुर सागर, देवधारी प्रसाद मेहता, मुस्ताक अंसारी,जावेद इकबाल के अतिरिक्त सैकड़ों कांग्रेसी उपस्थित थे।