Tuesday, February 4, 2025
HomeLatest NewsBarhi News : भारत की पहली महिला शिक्षिका सावित्रीबाई फुले की जयंती...

Barhi News : भारत की पहली महिला शिक्षिका सावित्रीबाई फुले की जयंती मनाई गई

Barhi News : बरही में माली मालाकार कल्याण समिति द्वारा अब्दुल कलाम पार्क में कार्यक्रम आयोजित कर भारत की पहली महिला शिक्षिका माता सावित्रीबाई फुले की जयंती पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता अध्यक्ष भोला मालाकार एवं संचालन सचिव बसंत माली ने किया ।

कार्यक्रम के दौरान सर्वप्रथम सावित्रीबाई फुले के चित्र पर पूर्व वार्ड सदस्य सरस्वती देवी, मिडिया प्रभारी अमित मालाकार, चंदन मालाकार के द्वारा पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। इसके बाद प्रमुख वक्ताओं ने सावित्रीबाई फुले के जीवनी पर प्रकाश डाला।

इस अवसर पर पूर्व वार्ड सदस्य सरस्वती देवी ने कहा कि सावित्री बाई फुले समाज के गरीब मजदूर लोगों की आवाज थी। सावित्रीबाई फुले समाज में जो बदलाव की लकीर खींची थी, उसे और आगे तक बढ़ाने का हमें संकल्प लेना होगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular