Thursday, February 19, 2026
Homeभारतबरही : सड़क किनारे बैठे सब्जी विक्रेता एवं नो पार्किंग जोन में...

बरही : सड़क किनारे बैठे सब्जी विक्रेता एवं नो पार्किंग जोन में लगे ठेला को प्रशासन ने हटाया

Barhi News: बरही प्रशासन द्वारा बुधवार सुबह बरही धनबाद रोड स्थित सड़क किनारे अवैध तरीके से लगाई गई सब्जी विक्रेताओं को हटाया गया। तो कुछ सब्जी विक्रेताओं के सब्जी उड़ेल दिया गया। साथ ही मौके पर मौजूद सब इंस्पेक्टर सुमित कुमार साव ने सब्जी विक्रेताओं को सफेद पट्टी के अंदर सब्जी मंडी को लगाने का निर्देश दिया। वहीं बरही चौक के आस – पास लगे नो पार्किंग जोन पर अस्थाई रूप से कब्जा जमाए ठेला दुकानदारों को भी हटाया गया। और उन्हें सख्त हिदायत दी गई कि आगे से नो पार्किंग जोन में अवैध तरीके से सड़क किनारे लगा हुआ पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

बता दें कि बरही धनबाद रोड में सब्जी विक्रेताओं द्वारा सड़क किनारे सब्जी मंडी लगाने के कारण फॉर लाइन सड़क टू लाइन में तब्दील हो गया था। जिससे हमेशा जाम की स्थिति उत्पन्न हो जाती थी। जिसके बाद जाम छुड़ाने के लिए बरही प्रशासन घंटों कड़ी मशक्कत करना पड़ता था। जिससे राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था। विदित हो कि बरही प्रशासन द्वारा इससे पहले भी कई बार सब्जी विक्रेताओं को सड़क के किनारे बनी सफेद पट्टी के अंदर सब्जी बाजार लगाने की बात कही गई थी। लेकिन उसके बाद भी स्थिति जस की तस बनी हुई है।

RELATED ARTICLES

Most Popular