Friday, April 10, 2026
HomeLatest NewsBarhi News : कार और बाइक की टकर के तीन घायल, एक...

Barhi News : कार और बाइक की टकर के तीन घायल, एक रेफर

Barhi News : बरही थाना क्षेत्र अंतर्गत करियातपुर में अज्ञात वाहन ने बाइक को अपने चपेट में ले लिया। जिसमें सवार चार में से तीन घायल हो गए। घायलों में बरकट्ठा थाना क्षेत्र के बेड़ोकला निवासी रिंकी कुमारी उम्र करीब 22 वर्ष पति राजेश यादव, चिंता देवी उम्र करीब 50 वर्ष पति बुधन यादव एवं राजेश यादव उम्र 26 वर्ष पिता बुधन यादव शामिल है।

सभी घायलों को स्थानीय लोग एवं बरही प्रशासन के सहयोग बरही अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां सभी घायलों का इलाज किया गया, वहीं रिंकी देवी को गंभीर चोट होने के कारण उसे बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल हजारीबाग रेफर कर दिया गया। बता दें कि बरही से बरकट्ठा वापस लौटने के क्रम में यह घटना घटी।

RELATED ARTICLES

Most Popular