Thursday, June 26, 2025
HomeLatest NewsKanhachatti News: सभी धर्मों के लोगो का पिकनिक स्पॉट के रूप में...

Kanhachatti News: सभी धर्मों के लोगो का पिकनिक स्पॉट के रूप में पहली पंसद बना तमासिन झरना

  • पहली जनवरी को लाखों की संख्या में तमासिन का करेंगे दीदार
  • सजधज कर तैयार है तमासिन,सुरक्षा का भी होगा पुख्ता इंतजाम
  • बंदरो का कलरव और झरनों से निकलता आवाज,संगीत का कराती है एहसास

Kanhachatti News: नए साल में नए नए जगहों का लुफ्त उठाना कौन नहीं चाहेगा,और वैसे लोग जो नए साल में पिकनिक मनाने का विचार कर रहे हैं और जंगल झाड़ी तथा पहाड़ और झरना का आनंद लेना है,तथा प्राकृतिक सुंदरता का आनंद लेना है तो पहुंचिए झारखण्ड का सबसे सुंदर झरना चतरा के तमासिन जलप्रपात।जी हां हम आपको तमासिन झरना जो चतरा जिले के कान्हाचट्टी प्रखंड के तुलबुल पंचायत में विद्यमान है।यहां इस झरना में जो एक बार आता है उसका दिल बार बार पुनः झरना को देखने का मन होने लगता है।तमासिन झरना जहां की प्राकृतिक नजारा देखते ही बनता है।पत्थरों के बीच से लगभग पचहतर फिट की ऊँचाई से गिरता झरना और झरना से जो पानी गिरता है और पहाड़ और पत्थरों से उसका आवाज टकराता है तो उससे जो आवाज आता है वह मानो संगीत की लय की आवाज आ रहा है और प्रकृति में पहाड़ो के बीच से किसी सुंदर गायिका की आवाज आ रहा हो।उतना ही नहीं इस झरना में सुन्दरता में चार चांद तब और लग जाता है जब पत्थरो और पहाड़ो पर बंदरो का उछल कुछ करते हैं और उसके उछल कूद को देखने के लिए मन भी लालायित हो जाता है।बंदरो का उच्छल कूद देखते बनता है।इधर जब पहाड़ो के बीच से चिड़ियों की आवाज आता है तो आवाज गूंजता भी है।वह आवाज भी मानो कोयल की कुक से क्षेत्र गूंज रहा हो।इस तमासिन झरना में पिकनिक का आंनद लीजिए।

 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Live Palamu (@livepalamu)

*सभी धर्मों के लोग इस झरना में मनाते है पिकनिक:-*तमासिन झरना जिले ही नहीं झारखण्ड राज्य के अलावा बिहार और बंगाल से भी पर्यटक तमासिन की झरना का लुफ्त उठाने आते हैं।इस पिकनिक स्पॉट में सभी धर्मों के लोग आते हैं और पिकनिक का आनंद लेते हैं।इस स्थान पर हिन्दू,मुस्लिम सिख ईसाई सभी धर्म के लोग आकर पिकनिक का आनंद लेते हैं साथ मे झरना और प्राकृतिक दृश्य का नजारा देखते हैं।बुधवार को बड़ा दिन की छुट्टी के दिन भी सैकड़ो की संख्या में पर्यटक आए और तमासिन का झरना का आनंद उठाए।

पत्थरो के गुफा में बिराजमान हैं तमासिन माता:-तमासिन झरना में केवल प्राकृतिक दृश्य ही नहीं बल्कि माता तमासिन की गुफा भी है जहां पर मां तमासिन बिराजमान हैं।जो सच्चे मन से आकर मन्नत मांगता है उसका मनोकामना भी पूर्ण होता है।कुछ तमासिन की कहानियां भी लोग बताते हैं कि इस मंदिर परिसर से पहले शादी विवाह में बर्तन भी उपलब्ध होते थे।और शादी के बाद लोग पुनः बर्तन वहीं पहुंचा देते थे।

*सुरक्षा का होगा पुख्ता इंतजाम:-*झरना क्षेत्र में पड़ने वाला राजपुर थाना के थाना प्रभारी सन्दीप कुमार और अंचल अधिकारी मनोज कुमार गोप ने बताया कि जिला प्रशासन के निर्देशानुशार पहली जनवरी पहली जनवरी को अत्यधिक भीड़ होता है और उस दिन सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम रहेगा।कोई हुड़दंगी करते जकड़े जाएंगे उन पर कार्रवाई भी की जाएगी।

*एक जनवरी को स्थानीय कमेटी सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी करेगी इंतजाम:-*तमासिन विकास परिषद के अध्यक्ष महरु पासवान एवं सचिव आदित्य यादव ने बताया कि पहली जनवरी को पर्यटकों के मन को बहलाने के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आनंद ले पाएंगे।झारखण्ड बिहार के प्रसिद्ध कलाकरों के द्वारा संगीत की प्रस्तुति की जाएगी।वैसे शांति व सौहार्द को बनाए रखने के लिए ह्र्दयकल यादव,छोटेलाल यादव आदि लगे हुए हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular