Barhi News: बरही धनबाद रोड स्थित भाजपा कार्यालय में बुधवार को भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्व अटल बिहारी वाजपेयी के 100 वीं जयंती मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता बरही पश्चिमी मंडल अध्यक्ष भगवान केशरी एवं संचालन पूर्वी मंडल अध्यक्ष विजय यादव ने किया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि भाजपा जिला उपाध्यक्ष रमेश ठाकुर एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में बरही पश्चिमी जिप सदस्या प्रीति गुप्ता शामिल हुई। कार्यक्रम में शामिल सभी लोगों ने स्व अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित किया।
इस दौरान भाजपा जिला उपाध्यक्ष रमेश ठाकुर ने कहा कि आज महामानव महापुरुष की जयंती है। आज हम बड़े गर्व के साथ कह सकते है कि उनके संघर्ष का परिणाम है कि दुनिया का सबसे बड़ा राजनीतिक दल भारतीय जनता पार्टी बनी। आज भाजपा जिस मुकाम पर है उसमें अटल बिहारी वाजपेयी की बहुत बड़ी भूमिका है। मौके पर जिप प्रतिनिधि गुरुदेव गुप्ता, बरही पश्चिमी मुखिया शमशेर आलम, संजीव कतरियार, अशोक यादव, सुषमा उर्फ रिंकी विश्वकर्मा, इंद्रदेव ठाकुर, मनोज कुमार, मुखिया प्रतिनिधि मुकेश कुमार एवं मो इमरान समेत दर्जनों अन्य लोग मौजूद थे।