BJP Membership Campaign: बरही-पटना रोड स्थित भगवान केशरी के आवास पर भाजपा के बरही पश्चिम मंडल ने मंडल स्तरीय सदस्यता अभियान के तहत कार्यशाला का आयोजन किया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष भगवान केशरी ने की, जबकि संचालन मंडल महामंत्री प्रमोद सिंह चंद्रवंशी ने किया।
मुख्य अतिथि के रूप में सदस्यता अभियान कार्यशाला प्रभारी बालमुकुंद साहू ने कार्यक्रम में भाग लिया। उन्होंने बताया कि प्रदेश के निर्देशानुसार 22 दिसंबर से सदस्यता अभियान शुरू किया जाएगा, जिसमें सभी कार्यकर्ताओं को सक्रिय योगदान देकर इसे सफल बनाना है।
इस कार्यक्रम में कई प्रमुख नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए, जिनमें जिला उपाध्यक्ष रमेश ठाकुर, पूर्व मंडल अध्यक्ष अमित साहू, भाजपा के वरिष्ठ नेता अंबिका सिंह, संजीव कटरियार, गजाधर प्रसाद, चौपारण पूर्वी मंडल अध्यक्ष राजेंद्र चंद्रवंशी, जिप सदस्य प्रीति गुप्ता, और अन्य कार्यकर्ता शामिल थे।
महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष संगीता शर्मा, सुनैना कुमारी, सुमन देवी, किरण वर्मा, सुषमा कुमारी के साथ-साथ अन्य स्थानीय पदाधिकारी और सदस्य भी उपस्थित रहे। सभी ने सदस्यता अभियान की रूपरेखा पर चर्चा की और इसे सफल बनाने का संकल्प लिया।
इस बैठक में भाजपा के अन्य कार्यकर्ताओं ने भी अपनी भागीदारी दर्ज करवाई और सदस्यता अभियान की रणनीतियों पर विचार-विमर्श किया।