Saturday, January 17, 2026
HomeLatest NewsBarhi News: पुलिस ने 10 एकड़ में लगे अफीम की खेती को...

Barhi News: पुलिस ने 10 एकड़ में लगे अफीम की खेती को किया नष्ट

Barhi News: अवैध अफीम को नष्ट करने को लेकर चौपारण पुलिस व वन विभाग ने व्यापक अभियान शुरू की है। इसी क्रम में सूदूरवर्ती क्षेत्र ग्राम अंजन, मूर्तियां , काबिलश में 10 एकड़ में लगे अवैध अफीम खेती को विनष्ट किया गया। इस संदर्भ में थाना प्रभारी अनुपम प्रकाश ने बताया कि पुलिस अधीक्षक हजारीबाग के निर्देशानुसार लगागार कार्रवाई की जा रही है। कहा कि जंगली क्षेत्र में वृहत पैमाने पर अफीम की खेती के लिए खेत तैयार किया गया था।

सूचना के बाद ट्रैक्टर व सुरक्षा बलों की सहायता खेती नष्ट किया गया। कहा तस्करों की पहचान कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। छापेमारी अभियान में एसआई रतन टुडु, एएसआई बादल महतो, रामु महतो एवं वनरक्षी पंकज कुमार सहित दर्जनों अन्य जवान मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular