- कार्यक्रम के दौरान 100 लोगों के बीच कंबल का वितरण, प्रत्येक रविवार आयोजित किया जाएगा कार्यक्रम
- हमारा प्रयास रहेगा कि इस अभियान के जरिए अधिक से अधिक लोगों तक मदद पहुंच सके: चंद प्रकाश जैन
- यह पहल हमारे संगठन की सामाजिक जिम्मेदारी का हिस्सा है: करण जायसवाल
HAZARIBAGH NEWS: हजारीबाग यूथ विंग Hazaribagh Youth Wing ने अपने शीतकालीन राहत अभियान की शुरुआत रविवार एक दिसंबर को कटकमदाग प्रखंड के खपरियावां पंचायत से की। इस अभियान के तहत पहले दिन 100 जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल वितरण किया गया। सर्दी के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए इस राहत अभियान का आयोजन किया गया है, जिसका उद्देश्य ठंड से प्रभावित लोगों को सहायता और राहत प्रदान करना है। यह अभियान फरवरी 2025 तक लगातार जारी रहेगा। इस अवधि में हर पंचायत और गांव में 100-100 कंबलों का वितरण सुनिश्चित किया जाएगा।
View this post on Instagram
हजारीबाग यूथ विंग के संरक्षक चंद्र प्रकाश जैन ने अपने संबोधन में कहा की हमारा संगठन हमेशा से समाज के जरूरतमंद और वंचित वर्गों के साथ खड़ा रहा है। यह शीतकालीन राहत अभियान उन लोगों के लिए है जो ठंड से सबसे अधिक प्रभावित हैं। हमारा प्रयास रहेगा कि इस अभियान के जरिए अधिक से अधिक लोगों तक मदद पहुंच सके। साथ ही कहा की यह अभियान प्रत्येक पंचायत और गांव में संचालित किया जाएगा। संगठन ने यह भी सुनिश्चित किया है कि हर जरूरतमंद को ठंड से बचाने के लिए समय पर सहायता मिले।
हजारीबाग यूथ विंग के अध्यक्ष करण जायसवाल ने इस अवसर पर कहा की यह पहल हमारे संगठन की सामाजिक जिम्मेदारी का हिस्सा है। समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए संस्था के लोगों की शक्ति और ऊर्जा का उपयोग किया जा रहा है। इस अभियान से न केवल जरूरतमंदों को राहत मिलेगी, बल्कि समाज में सेवा और एकजुटता का संदेश भी जाएगा।
कार्यक्रम को लेकर स्थानीय लोगों में उत्साह और आभार देखा गया। खपरियावां पंचायत के लाभार्थियों ने इस पहल के लिए हजारीबाग यूथ विंग का धन्यवाद किया। अभियान की निगरानी और सफलता के लिए संगठन के सभी सदस्य सक्रिय रूप से जुड़े हुए हैं।
मौके पर संरक्षक चंद्र प्रकाश जैन,अध्यक्ष करण जायसवाल,सचिव संजय कुमार सहसचिव डॉक्टर बी वेंकटेश, उपाध्यक्ष विकाश केशरी,कोषाध्यक्ष रितेश खण्डेलवाल,कार्यकारिणी सदस्य अभिषेक कुमार पांडे,प्रिंस कसेरा,शम्पा बाला,मोहम्मद ताजुद्दीन,गुंजन मद्धेशिया, सदर विधायक पूर्व प्रतिनिधि अजय साहू, मंडल अध्यक्ष अरुण कुमार राणा,कटकमदाग मुखिया राजेश गुप्ता,कटकमदाग उप प्रमुख विमल गुप्ता, वीरेंद्र कुमार सहित कई लोग उपस्थित रहे।