Thursday, April 24, 2025
HomeNewsBarhi News : विधायक मनोज कुमार यादव ने 156 छात्र-छात्राओं के बीच...

Barhi News : विधायक मनोज कुमार यादव ने 156 छात्र-छात्राओं के बीच साइकिल का किया वितरण

  • जिंदगी में शिक्षा का होना अनिवार्य है : विधायक

Barhi News : बरही प्रखंड के करियातपुर में संचालित उत्क्रमित+2 उच्च विद्यालय के प्रांगण में शनिवार को कल्याण विभाग द्वारा संचालित उन्नति का पहिया के तहत सरकारी स्कूल में अध्यतरन आठवीं क्लास के छात्र–छात्राओं के बीच 156 साइकिल का वितरण किया गया, विधायक मनोज कुमार यादव जिप उपाध्यक्ष संघ के प्रदेश अध्यक्ष किशुन यादव,भाजपा जिला उपाध्यक्ष रमेश ठाकुर, करियातपुर मुखिया मनोज रविदास, धनवार मुखिया राजेन्द्र प्रसाद ने इन बच्चों के बीच साइकिल का वितरण किया।

साइकिल मिलने के बाद सभी बच्चे उत्साहित नजर आए, विधायक मनोज कुमार यादव ने कहा कि बच्चों को साइकिल मिलने से उनकी पढ़ाई और आसान होगी, सुदूरवर्ती और ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को स्कूल आने–जाने में परेशानी होती थी, अब साइकिल मिलने से उन बच्चों को खासकर बच्चियों को पढ़ने आने–जाने में काफी मदद मिलेगी। यह उन्नति का पहिया नहीं एक लक्ष्य प्राप्त करने का पहिया है, यह साइकिल बच्चों को संघर्ष करना सिखाती है, बच्चों को अपने जीवन में एक नया रूप देने के साथ अपने लक्ष्य तक पहुंचाने में यह साइकिल कारगर साबित होगा। आगे उन्होंने कहा कि सभी बच्चे बेहतर ढंग से पढ़ाई करें और अपने विद्यालय का नाम रोशन करें।

मौके पर जिप उपाध्यक्ष संघ के प्रदेश अध्यक्ष किशुन यादव,भाजपा जिला उपाध्यक्ष रमेश ठाकुर, धनवार मुखिया राजेन्द्र प्रसाद, करियातपुर पंचायत के मुखिया मनोज कुमार, प्रधानाध्यापक, विजय रविदास, अध्यक्ष सकलदेव ठाकुर, सहायक शिक्षक किशोर कुमार,अजय कुमार, निरंजन महतो, त्रिलोकी राणा, गजाला प्रवीण, अनिल केशरी, मृत्युंजय कुमार, अर्जुन रविदास, उप मुखिया दामोदर प्रसाद वर्मा, संतोष प्रजापति, राजकुमार रविदास, पवन केशरी, कैलाश केशरी,नरेश केशरी, भीम केशरी, रितेश केशरी, अभिषेक केशरी,ब्रह्मदेव यादव, मुन्ना यादव, सचिन यादव, मनोज राणा, प्रकाश साव,स्कूल के छात्र – छात्राओं सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित ग्रामीण उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular