9 IPS अधिकारियों का हुआ तबादला देखिए पूरी सूची….
लाइव पलामू न्यूज/ रांची: झारंखड के 9 आइपीएस पदाधिकारियों को तबादला देकर इधर से उधर किया गया है। इस संबंध में गृह कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने अधिसूचना जारी कर जानकारी दी। रांची सिटी एसपी सौरव को सिमडेगा एसपी नियुक्त किया गया। जमशेदपुर एसपी (ग्रामीण) नाथू सिंह मीणा को गोड्डा का एसपी नियुक्त किया गया। जामताड़ा एसपी के रुप में मनोज स्वर्गियारी होंगे जो एसएसपी लॉ एंड ऑडर धनबाद के पद पर पदस्थापित थें।
राज्यपाल के नए ओएसडी के रूप में गोड्डा एसपी वाईएस रमेश नजर आएंगे। खूंटी एसपी आशुतोष शेखर अब चाइबासा एसपी का पदभार संभालेंगे। राज्यपाल के ओएसडी रहे अमन कुमार अब खूंटी एसपी का कार्यभार संभालेंगे। जैप-6 के जमशेदपुर कमांडेंट अंशुमन कुमार रांची सिटी के नये एसपी का कार्यभार संभालेंगे। देवघर एसपी के रुप में सुभाष चंद्र जाट अपना योगदान देंगे जो कि जमशेदपुर के सिटी एसपी हैं। धनबाद के सिटी एसपी आर राम कुमार अब लोहरदगा की कमान संभालेंगे।