झारखंड राज्य प्रशासनिक सेवा के 11 अधिकारी हुए इधर से उधर, देखिये पूरी सूची……
लाइव पलामू न्यूज/रांची: झारंखड प्रशासनिक सेवा के 11 पदाधिकारियों को इधर से उधर किया गया है। कर्मिक विभाग ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है। पलामू के स्मिता टोप्पो को गोड्डा का अपर समाहर्ता का पदभार मिला।नंदकिशोर गुप्ता जो कि जिला- भू- अर्जन स्वर्णरेखा परियोजना आदित्यपुर जमशेदपुर में पदस्थापित थें को धनबाद का अपर समाहर्ता बनाया गया है।
वहीं दुमका के अपर समाहर्ता श्याम नारायण को क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकार रांची के सचिव पद पर पदस्थापित किया गया है। हजारीबाग सहायक नगर आयुक्त राहुल जी आनंद साहिबगंज एसडीओ बनाया गया। ग्रामीण विकास विभाग की अनुराधा कुमारी को खूंटी की कार्यपालक दंडाधिकारी नियुक्त किया गया। खेलकूद विभाग के उपनिदेशक विनय कुमार मिश्र को साहिबगंज अपर समाहर्ता के रुप में पदस्थापित किया गया। चाइबासा के भूमि सुधार उप समाहर्ता हरिवंश पंडित को पाकुड़ एसडीओ बनाया गया। विभूति मंडल को देवघर के कार्यपालक दंडाधिकारी का पदभार दिया गया।
तोपचांची सीओ विकास कुमार त्रिवेदी को पाकुड़ कार्यपालक दंडाधिकारी के पद पर पदस्थापित किया गया। विश्रामपुर बीडीओ उदय रजक को देवघर का कार्यपालक दंडाधिकारी बनाया गया है। वहीं सिमडेगा के पाकडटांड बीडीओ की सेवा ग्रामीण विकास विभाग से वापस लेकर नगर विकास को सौंप दी गई।