शादी का झांसा देकर जंगल में किया यौन शोषण, अकेेले छोड़कर भाग निकला पुुलिसकर्मी
पोटका प्रखंड के कोवाली थाना क्षेत्र की एक युवती जो घाटशिला के नर्सिंग होम में कार्यरत है उसने मुसाबनी थाना के एलटी ऑपरेटर प्रेमचंद्र मुर्मू पर शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने आरोप लगाया है। न्याय की गुहार को लेकर शुक्रवार को एसएसपी कार्यालय पहुंची। बताया कि तुलाग्राम निवासी प्रेमचंद्र मुर्मू से स्कूल समय से उसकी पहचान है। दोस्ती थी। दोस्ती प्यार में बदल गई। अप्रैल 2021 में वह उससे मिली। शादी का झांसा यौन यौन शोषण करता रहा। जब उसने शादी का दबाव बनाया तो वह शादी करने के बहाने 5 जून को घाटशिला आकर शादी करने की बात कहकर ले गया। वह उसे बुनुडीह जंगल ले गया। पूछने पर बताया जिस मंदिर में उसे शादी करनी है उसी मंदिर में उसके गांव वाले आए हैं। दोनों वहां रुक गए। जंगल में शारीरिक संबंध बनाया। कहा कि दोनों पति-पत्नी हो गए हैं। इसके बाद उसे घर जाने को बोलकर वहां उसे अकेला छोड़कर भाग गया। वहां से वह किसी तरह अपने घर पहुंची। छह जून को ग्राम प्रधान को इसकी जानकारी दी। प्रेमचंद्र के पिता ने कहा बेटा कहां है उन्हें नहीं मालूम। कोवाली थाना में लिखित शिकायत दी। कोई कार्रवाई नहीं हुई।