पाटन थाना क्षेत्र के सिकी गांव खेत मे मिले शव की हुई पहचान, मानसिक रूप से विक्षिप्त था मृतक।।
#लाइव पलामू न्यूज : शनिवार की सुबह पाटन प्रखंड स्थित सिकी गांव के खेत में एक अधेड़ की लाश मिली है। अधेड़ के सीने पर करंट से जले का निशान दिख रहा है। जानकारी के अनुसार वो मानसिक रूप से विक्षिप्त था। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए MMCH भेज दिया। मृतक की पहचान जीतेंद्र भुइया के रूप में की गई है।

थाना प्रभारी प्रकाश कुमार ने कहा
पाटन थाना प्रभारी प्रकाश कुमार ने बताया कि जीतेंद्र भुइया विक्षिप्त था और वो अपने साढू के यहां पोखराहा आया हुआ था। रात करीब 10 बजे घर से निकला था। काफी खोजबीन के बाद भी उसका कुछ पता नहीं चला। सुबह खेत से उसकी लाश देखी गई, आशंका जताया जा रही है कि खेत में गिरे बिजली के तार के संपर्क में आने से उसकी मौत हुई है।