पलामू में दहेज को लेकर एक विवाहिता को जलाकर मार डालने का मामला आया प्रकाश में, आरोपी पति गिरफ्तार।।
पलामू जिले के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र में दहेज को लेकर एक विवाहिता को जलाकर मार डालने का मामला प्रकाश में आया है। इस संबंध में झरगड़ा निवासी मृतका के पिता भोला राम ने थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। इसमें पति भीम राम समेत दो अन्य को नामजद आरोपित बनाया है। इधर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित पति भीम राम को गिरफ्तार कर लिया।

दर्ज प्राथमिकी में भोला ने कहा है कि पुत्री संजू कुमारी की शादी इसी वर्ष फरवरी माह में जपला के देवरी रोड निवासी स्व रामविलास राम के पुत्र भीम राम के साथ हुई थी। शादी में अपनी हैसियत के अनुसार दान-दहेज दिया था। दो माह बीतने के बाद से पुत्री के ससुराल वालों ने उसे मोटरसाइकिल व 50 हजार रुपये की मांग करने लगे।
